Monday, February 17, 2025

होली खेलो भरी जवानी मेंबुढ़ापा खेलन ना देगा

होली खेलो भरी जवानी में
बुढ़ापा खेलन ना देगा
रंग डालो  भरी जवानी में
बुढ़ापा रंगने ना देगा
आंख से अंधे हो जाओगे
दरश तुम कर नहीं पाओगे 
देख लो भरी जवानी में
बुढ़ापा देखन ना देगा
होली खेलो भरी जवानी में
बुढ़ापा खेलन ना देगा
कान से बहरे हो जाओगे
भजन तुम सुण ना पाओगे
गीत सुणो भरी जवानी में
बुढ़ापा सुनने नहीं देगा
पैरों से चल नहीं पाओगे
कमर मटका नहीं पाओगे
नाचलो भरी जवानी में
बुढ़ापा नाचन ना देगा
होली खेलो भरी जवानी में
बुढ़ापा खेलन ना देगा
संकलन by राजू बगडा

No comments:

Post a Comment

होली bollywood marwadi mashup

ये देश है वीर जवानों का,अलबेलों का,मस्तानों का इस देश का यारों क्या  कहना,ये देश है दुनियां का गहना -- मेरे देश की धरती,सोना उगले,उगले हीरे ...